Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत 166 सेक्टरों में बांटा गया...

Gonda News : विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत 166 सेक्टरों में बांटा गया जिला

नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों को ठीक से समझ लें नोडल अधिकारी-डीएम

संवाददाता

गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों को लेकर नामित किए गए प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक मंथन शुरू कर दिया है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव से जुड़े सभी प्रभारी अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अपने-अपने सम्बन्धित दायित्वों को अच्छी तरह से समझने तथा उसी के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्मिक व्यवस्था, प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय, ईवीएम व वीवीपैट व्यवस्था, मत पत्र व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, लेखन व निर्वाचन सामग्री, सांख्यिकी सूचना एवं कोआर्डिनेशन, प्रेक्षक व्यवस्था एवं लाइजन अफसर, टेंट, लाइट, साउंड, बैरीकेटिंग व्यवस्था व फर्नीचर व्यवस्था, लंच आदि, दूरसंचार व्यवस्था, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, निर्वाचन कंट्रोल रूम, शिकायत एवं सी विजिल प्रकोष्ठ, मीडिया प्रभारी, इंफार्मेशन टेक्नालाजी एवं कम्प्यूटराइजेशन व्यवस्था, ईवीएम एवं सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल (स्वीप) व्यवस्था, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी तथा वेबकास्टिंग, दिव्यांग मतदाताओं की ट्रैकिंग एवं टैगिंग, वाहन व्यवस्था के साथ हेलीकॉप्टर एवं जनसभा की अनुमति, एएमएफ व ईएमएफ, कम्युनिकेशन प्लान, शान्ति व्यवस्था, सुरक्षा एवं संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों का चिन्हांकन एवं तदनुसार पुलिस बल की तैनाती, कार्मिक कल्याण, प्रोटोकॉल, कोविड प्रबन्धन के लिए जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। नामित किए अधिकारियों के सहयोग के लिए अन्य अधिकारियों की टीम लगाई गई है। जिला निर्वान अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद को 166 सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टर ऑफीसरों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2915 मतदेय स्थल तथा 1661 मतदान केन्द्र हैं। प्रत्येक 10 मतदान केन्द्र के सापेक्ष एक सेक्टर ऑफीसर की नियुक्ति की गई है जो आगे चलकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शाही ने नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया तथा निर्देशित किया वे आयोग के निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ व समझ लें और उसी के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सीआरओ जयनाथ यादव, एएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीएमओ डा आरएस केसरी सहित सभी उपजिलाधिकारी व अपर उपजिलाधिकारी गण तथा नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Gonda News : विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत 166 सेक्टरों में बांटा गया जिला

यह भी पढ़ें : अयोध्या कैंट हुआ फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम, अधिसूचना जारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular