Thursday, March 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी ने की बैठक

Gonda News: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी ने की बैठक

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कैंप कार्यालय पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने क्षेत्राधिकारी स्तर पर लम्बित एसआर मामले, एससी एसटी एक्ट की विवेचना, छः माह से ऊपर लम्बित विभागीय जांच, विभिन्न आयोगों से प्राप्त, आइजीआरएस व जन शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं लम्बित आर्थिक प्रस्तावों आदि की समीक्षा की। एसपी ने उनके शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों के परिपेक्ष में सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी लगातार भ्रमण सील रहेंगे तथा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराते हुए आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अग्निशमन दल को सतर्क रहने का भी निर्देश दिया। इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कमांडेंट होमगार्ड के अतिरिक्त रीडर व स्टेनो भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुंबई से आई AC X-Press बनी आफत, 11 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular