Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : वकीलों ने दी जिला जज को विदाई

Gonda News : वकीलों ने दी जिला जज को विदाई

संवाददाता

गोण्डा। जिला जज डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना का स्थानांतरण होने पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के सभागार में विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी व संचालन महामंत्री रितेश यादव तथा नंद गोपाल शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला जज की सूझबूझ से उनके कार्यकाल के दौरान कभी भी असामान्य माहौल नहीं पैदा हुआ। इस मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश परवेज अहमद, सिविल जज काव्या सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिर कुमारित्व, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, रितेश यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता ( फौजदारी) बसंत शुक्ला, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, महामंत्री अनुज प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र शुक्ला, विंदेश्वरी प्रसाद दूबे, केके मिश्रा , डी पी ओझा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, अशोक कुमार, भगवती प्रसाद पाण्डेय, आदि ने जिला जज को पुषगुच्छ भेंट व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर राकेश कुमार शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी मिश्रा,विनय मिश्रा, तुंग नाथ ओझा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढें : योग दिवस के लिए ब्लॉकों पर तैयार किए जा रहे मास्टर ट्रेनर

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular