संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में रेडक्रास सोसायटी की जनपदीय शाखा की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने रेडक्रास के सभी पदाधिकारियो से रेडक्रास की सदस्यता बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। रेडक्रास सोसायटी की जनपदीय शाखा की बैठक को संम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रास समिति के सभी शाखाओं का पुनर्गठन किया जाना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने रेडक्रास सचिव को सभी शाखाओं के रिक्त पदों पर रेडक्रास के नियमानुसार योग्य व्यक्ति को नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रबंधन समिति, जनपदीय कार्यकारिणी समिति, जूनियर रेडक्रास समिति, मातृ एवं शिशु देखभाल समिति का पुनर्गठन के भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी एवं सचिव ने रेडक्रास के कार्य एवं दायित्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक नामित करते हुए प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षित किया जाए। प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं की टोली बनाकर प्रशिक्षित करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरएस केसरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एपी सिंह, डॉक्टर शेर बहादुर सिंह, वर्षा सिंह, डाक्टर ज्योत्षिना सिंह, जसपाल सिंह सलूजा सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढें : जिले के तीन अस्पतालों को मिली कायाकल्प अवार्ड की सौगात
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
