संवाददाता
गोण्डा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व मीडिया सह प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आज स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा द्वारा स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर किया गया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। पीयूष मिश्रा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को आज एक मिशन बना दिया जो आज स्वच्छता सेवा का रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को आज यह समझना जरूरी है कि स्वच्छता ही हमें बीमारियों से बचा सकता है और समाज को स्वस्थ जीवन दे सकता है। कार्यक्रम में मनीष द्विवेदी, प्रिंस चौरसिया सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर सफाई की एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
