संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री, मुजेहना ब्लाक के पंचायत चुनाव प्रभारी चन्द्र प्रकाश शुक्ला व मुजेहना मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा राम जन्म वर्मा ने संयुक्त रुप से मैहनौन विधायक बिनय कुमार द्विवेदी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में जिगना पेट्रोल पम्प से मोतीगंज-दतौली सम्पर्क मार्ग का नवीनीकरण, जिगना जूनियर हाईस्कूल से बाजार होकर प्रथमा यूपी बैंक तक सीसीरोड, मुंगरौल सम्पर्क मार्ग से मुंगरौल देवी स्थान तक सीसी रोड निर्माण, धानेपुर-दतौली मार्ग पर स्थित मां गायत्री महाविद्यालय से काशीदास के घर होकर मुंगरौल से भुलैया तक शून्य से लेपन कार्य, शान्ति नगर-दिनारा मार्ग से सकरी होकर भुलैया से मुंगरौल देवीस्थान तक शून्य से लेपन कार्य, महाराजा देवीबख्श सिंह जिगना कोट व मुंगरौल देवीस्थान को पर्यटन स्थल घोषित करने सहित ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मांग पत्र मिला है, जिसमें से कुछ कामों की स्वीकृति मिल चुकी है। शेष मांग पत्र को भी शीघ्र ही पूरा किया जायेगा। जहां तक मुंगरौल देवीस्थान व महाराजा देवी बख्श सिंह के जन्मस्थली की बात है। मैने इसको पर्यटन स्थल मे घोषित करने का पत्र विभागीय मंत्री को दिया है। इस अवसर पर महामंत्री अंगद वर्मा, अरुण त्रिपाठी, दीपक तिवारी, लखपत शुक्ला, राजन शुक्ला, पंकज मिश्रा, गुरुदास शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
