प्रदीप शुक्ला
धानेपुर, गोण्डा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माँ पटमेश्वरी के उद्गम पर आधारित फ़िल्म ‘पाटन की पटमेश्वरी’ के महत्वपूर्ण भाग की शूटिंग इन दिनों क्षेत्र के मेहनौन में हो रही है। फ़िल्म के निर्माता बाबा सन्तोषी दास ने बताया है कि भोजपुरी की फूहड़ फिल्में और अश्लील गाने समाज में नग्नता परोस रही हैं। इससे समाज पर गलत असर पड़ रहा है। इसलिए एक संत होने के नाते धर्म का प्रचार प्रसार करना हमारा दायित्व ही नहीं, एक बड़ी जिम्मेदारी भी बनती है। इससे पहले भी गौ माता पर आधारित फ़िल्म के माध्यम से गौ रक्षा के लिए समाज को एक सन्देश देने का प्रयास किया जा चुका है। फ़िल्म पाटन की पटमेश्वरी के लेखक गनेश सिंह ने बताया कि पूरी फ़िल्म मां पटमेश्वरी के उद्गम पर आधारित है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। फ़िल्म पारिवारिक होने के साथ धार्मिक भी है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में फिल्म हिट कराने के लिए अश्लीलता का सहारा लेकर पिछले कुछ सालों से भोजपुरी सभ्यता को अपनी सफलता के लिए बदनाम की जा रही है। इस फ़िल्म के जरिये माँ पटमेश्वरी की पूरी कहानी पारिवारिक मंचन के जरिए फिल्माई जा रही है। नवरात्रि का समय है। इसलिए मेहनौन मन्दिर में भक्तिमय माहौल की शूटिंग करने के बाद फ़िल्म के अन्य हिस्सों की शूटिंग की जानी है। इस फ़िल्म के सह निर्माता कृष्ण कुमार कसौंधन, निर्देशक अजय कुमार राय, मुख्य नायक की भूमिका में गनेश सिंह, मुख्य नायिका ज्योति पाण्डेय, विलेन के रूप में मनोज टाइगर (बताशा चाचा) शैलेश राय, सहयोगी कलाकार के रूप में प्रांजल शुक्ला, इंद्रजीत, योगेन्द्र प्रसाद, रमेश, शालिनी, रीतिका गुप्ता, आकाश, एसडी दूबे, करम चन्द देहाती सहित पूरी टीम इस फ़िल्म में अपने अपने किरदार में नजर आएंगे। फ़िल्म को पूरी तरह साफ़ सुधरी धार्मिक व पारिवारिक बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : PM आवास योजना में घूस मांगने वाला पंचायत सचिव होगा निलम्बित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
