जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग के जिला अभिहित अधिकारी विनय सहाय; हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में मिलावटी मिठाई, खाद्य सामग्री आदि के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार की सुबह रोडवेज बस स्टेशन के निकट आकस्मिक निरीक्षण मे खाद्य सुरक्षा अधिकारियां की टीम ने लगभग डेढ़ कुंतल मिलावटी खोया जब्त किया। जब्त खोए की कीमत करीब 51 हजार रुपए बताई जा रही है। बताते चलें कि होली के पर्व पर खोए की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में कानपुर से भारी मात्रा में मिलावटी खोया रोडवेज की बसों के माध्यम से गोण्डा लाया जाता है, जो कई दिन पुराना होने के साथ ही मिलावटी भी होता है। इस खोए का इस्तेमाल करने वाले बीमार भी पड़ सकते हैं। यदि जिले की सीमा पर ही प्रशासन लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों की सघन जांच पड़ताल कराए तो भारी मात्रा में मिलावटी खोए की बरामदगी हो सकती है।
यह भी पढें : प्रशासन ने बढ़ा दी होली की खुशी, रंग खेलने हेतु कोई समय सीमा नहीं
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
