संवाददाता
कटरा बाजार, गोण्डा। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और सुशासन के दम भर रही योगी सरकार में राशन वितरण में घटतौली व धांधली नहीं थम रही है। वहीं सरकार के स्वच्छ शासन प्रशासन का संकल्प गल्ला माफियाओं के आगे बौना साबित हो रहा है। इन माफियाओं की दरिंदगी स्कूली छात्र, छात्राओं को भी नहीं बख्श रही है और उन्हें निर्धारित मात्रा में पूरा राशन न देकर ग्राम प्रधान द्वारा अपने घर पर राशन वितरण करते हुए नौनिहालों के हकों पर डाका डाला जा रहा है। ऐसा ही एक गंभीर मामला विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत भदैंया में सामने आया है। यहां कोरोना काल में विद्यालय के बंद अवधि का खाद्यान्न कोटेदार के द्वारा प्राथमिक विद्यालय भदैंया बनगांव के प्रत्येक छात्र-छात्राओं या उनके अभिभावकों को निर्धारित मात्रा में 9-9 किलो राशन विद्यालय में वितरित करना था, लेकिन छात्र छात्राओं को स्कूल में राशन वितरण न करके ग्राम प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से दबंगई के बल पर स्वयं अपने घर पर राशन वितरण करते हुए किसी को डेढ़ तो किसी को दो किलो राशन कम देने का काम किया है। क्षुब्ध बच्चों और अभिभावकों ने बताया कि कोटेदार के माध्यम से विद्यालय में राशन वितरण न कराकर ग्राम प्रधान द्वारा अपने घर पर राशन बांटा गया है। उनको दी गई पर्ची के अनुसार नौ किलो 400 ग्राम राशन दिया जाना है, लेकिन उन लोगों को निर्धारित डेढ़ से दो किलो राशन कम दिया गया है। बच्चों और उनके अभिभावकों ने उनके हक का पूरा राशन दिलाये जाने और उचित कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।
यह भी पढें : देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी? या अल्लाह!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
