Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मानव तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Gonda News : मानव तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

संवाददाता

गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाने की पुलिस एवं एंटी हृयूमन ट्रैफकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने गुरुवार को एक महिला को खरीदकर उसकी मर्जी के बगैर शादी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रानू पुत्र दद्दो निवासी ग्राम गौरा सिंहनापुर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा ने एक महिला को 35 हजार रुपए में खरीदकर उसकी मर्जी के बगैर उससे शादी की थी। लड़की को बेचने वाले अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा भादवि की धारा 363,366,370 के तहत कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक आनन्द प्रकाश मिश्रा एवं देवेन्द्र प्रसाद तिवारी शामिल रहे।

यह भी पढें : प्रतिबंधित पालीथिन बेंचने वाले व्यापारी पर 25 हजार का जुर्माना

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular