जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवेन्द्र विक्रम शाही व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप मौजूद रहे। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा पट्टू ने बताया कि मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा मोर्चा की ललकार से सारी विपक्षी पार्टियां भय खाती हैं। आपके अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा नीत योगी सरकार ने लगातार शहर में 24 घण्टे व गांव में 18 घण्टे बिजली देने का कार्य किया है। युवाआें को रोजगार दिया। अब टेबलेट देने जा रही है। ओझा ने बताया कि आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने व संचालन युवा मोर्चा महामंत्री विनीत सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन करके किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सैकड़ां कार्यकर्ताआें को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही साथ उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, युवा मोर्चा सह प्रभारी विनय शर्मा, वीरेंद्र यदुवंश, अमितेश आर्य, राघव तिवारी, अनुभव शुक्ल, अध्ययन द्विवेदी, चंद्रकांत तिवारी, रवि चतुर्वेदी, राम जन्म वर्मा, गौरी कान्त त्रिपाठी, आनंद विक्रम सिंह, अभिजीत पाठक, सौरभ तिवारी, शेखर सिंह,सहित जनपद के सैकड़ों युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।

यह भी पढ़ें : जनता इंटर कॉलेज की छात्रा पल्लवी बनी प्रोबेशन अधिकारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
