जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के अपने सभी 452 शक्ति केंद्रों पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों सहित सभी भाजपा पदाधिकारी किसी न किसी शक्ति केंद्र पर पहुँच कर अपनी सहभागिता प्रदान की। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा पट्टू ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम द्वारा मेहनौन विधानसभा के मण्डल खरगूपुर स्थित शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक पर पहुचकर खिचड़ी सहभोज के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष के कहा कि हमारी पार्टी सांस्क़ृतिक विरासतों के रक्षण एवं संवर्धन के साथ ही साथ उसमे अपनी सहभागिता भी प्रदान करती है। हम पार्टी नही परिवार के भाव से कार्य करने वाले लोग है। अपनी भाजपा सरकार ने जो कार्य किया है वो अत्यंत सराहनीय है। हमे पुनः सरकार बनाने के लिए कमर कस लेनी है। आज के इस कार्यक्रम में जिला मंत्री विनय शर्मा, सोशल मीडिया के जिला संयोजक अविनाश जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष सोहनलाल भारती सहित बूथ के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के लोगो के साथ ही गांव के लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : गौरा विधायक को MCC उल्लंघन का नोटिस जारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
