जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने प्रदेश व क्षेत्र नेतृत्व के अनुमोदन के बाद विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों के नाम की घोषणा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अजय तिवारी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्रीकांत पांडेय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ संजय गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ अनिल कनौजिया, आर्थिक प्रकोष्ठ संदीप मल्होत्रा, व्यापार प्रकोष्ठ मुकेश धनकानी, सहकारिता प्रकोष्ठ शत्रुघ्न मिश्रा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अमरेश पांडेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी रावेंद्र नाथ दुबे को दी है। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक की जिम्मेदारी करन निषाद, शिक्षक प्रकोष्ठ पंकज श्रीवास्तव, मछुआरा प्रकोष्ठ दिनेश कश्यप, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ पवन श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ अनूप सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ विनय पांडेय, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ डीके श्रीवास्तव, लघु उद्योग प्रकोष्ठ सचिन गर्ग, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ राम कुमार पांडेय, प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ विनय शर्मा, रेहडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ आशीष गुप्ता, श्रम प्रकोष्ठ आशीष श्रीवास्तव व दिव्यांग प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी रिजवान अंसारी को दी गई है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
