Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बैंक दफ्तरी निकाला कोरोना पाज़िटिव

Gonda News : बैंक दफ्तरी निकाला कोरोना पाज़िटिव

रमेश पाण्डेय

मनकापुर, गोण्डा। लाकडाउन के दौरान तहसील क्षेत्र अन्तर्गत विकास खंड़ छपिया अन्तर्गत हथियागढ़ बाजार में किराये पर रह रहा दफ्तरी कोरोना पाज़िटिव पाए जाने पर बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मुख्यालय से आई कोविड-19 की टीम द्वारा युवक को उसके घर से एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि हफ्ते पूर्व सभी बैंक कर्मियों के ब्लड सैंपलिंग करके नमूने जांच हेतु भेजे गये थे। सभी रिपोर्ट में एक युवक पाज़िटिव निकला है। युवक ने बताया है कि तकरीबन चार दिन पहले मनकापुर कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड सम्पर्क में आया था, जो कि कोरंटाइन किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular