Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बीडीओ ने बेसहूपुर पहुंचकर किया जांच

Gonda News : बीडीओ ने बेसहूपुर पहुंचकर किया जांच

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। विगत दिनों से ग्राम पंचायत बेसहू पुर से शौचालय निर्माण में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत ग्रामवासियों ने की थी, तब से लगातार ग्राम पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग मजरों से शिकायतें विकास खंड पहुंचने लगी थी। लोगां की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी 32 लाभार्थियों की सूची के साथ उपस्थित हुए। उन्होंने सूची में लिखित सभी लाभार्थियों से जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि अभी किसी को दोषी और नहीं कहा जा सकता है। जिन लोगों को शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि शिकायत में प्राप्त दर्शाई गयी है। उन सभी लोगों की बैंक डिटेल निकलवाई जायेगी। उसके बाद गड़बड़ी पाये जाने पर सम्बंधित लोगों पर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular