कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी : शेष नारायण

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र कार्यालय पर शनिवार को अवध क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सबसे महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस की सेवा कर इसे सिद्ध भी किया और अन्य दलों के लिए एक मिसाल भी कायम की। उन्होेंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव मेें भाजपा का भारी परचम लहरायेंगे। अपने मनोनयन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की ।
निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष व कैण्ट विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह आप सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी अथक लगन एवं परिश्रम से अवध क्षेत्र को श्रेष्ठ व अग्रणी बनाया उससे भी और अधिक अवध क्षेत्र को आगे ले जाने का कार्य आप सभी नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के नेतृत्व में करेंगे। श्री तिवारी ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया। 
क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं का जोश यह दर्शाता है कि अवध क्षेत्र अपनी बुलंदियों पर कायम रहेगा।

error: Content is protected !!