Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बिजली अभियंताओं ने चीफ इंजीनियर कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Gonda News : बिजली अभियंताओं ने चीफ इंजीनियर कार्यालय पर किया प्रदर्शन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आहवान पर शुक्रवार से प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों/परियोजनाओं पर शाम चार से पांच बजे तक एक घंटे का विरोध प्रदर्शन करके ध्यानाकर्षण आंदोलन शुरू किया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष भी प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी देते हुए इं. रामा जी ने बताया कि संघर्ष के प्रथम फेज में विगत एक माह से संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्वांचल के सभी जनपदों में एक घण्टे का विरोध सभा चल रहा है। इसे विस्तारित करते हुए आज से पूरे प्रदेश भर में ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के साथ आंदोलन शुरू किया गया है। गोण्डा में आज शाम के ध्यानाकर्षण सभा में मुख्य रूप से इं आरके साहू, विजेंद्र सिंह, सतीश गुप्ता, केडी वर्मा, अजय कुमार, विशाल चौरसिया, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular