Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बार एसोसिएशन मनकापुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न

Gonda News : बार एसोसिएशन मनकापुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न

संवाददाता

मनकापुर, गोण्डा। बार एसोसिएशन मनकापुर का शपथ ग्रहण समारोह तहसील मनकापुर के प्रांगण में बहुत ही शानदार व भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बार कौसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जय नारायण पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोण्डा रवि चन्द्र त्रिपाठी, अध्यक्ष फौजदारी बार एसोसिएशन रवि प्रकाश पाण्डेय, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ तरबगंज कैलाश नाथ पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी सदस्य बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश बंटी श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन सुरेंद्र नाथ शुक्ला, महामंत्री बार एसोसिएशन रितेश यादव व पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोण्डा बिन्देश्वरी दूबे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम शंकर मिश्रा कंचन व मंत्री एहतियाज मोहम्मद सिद्दीकी तथा समस्त सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बार एसोसिएशन द्वारा शम्भू हलचल कानपुर व क्रांति माला कानपुर के मध्य शानदार जवाबी कीर्तन भी कराया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिवक्ता हमेशा सर्व समाज के साथ खड़े रहकर न्याय दिलाने का काम करता है। रवि चन्द्र त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ता हित में सदैव साथ रहेंगे। समारोह में शानदार उदबोधन के दौरान रवि प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ताओं का शोषण कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता समाज एक प्रबुद्ध वर्ग है। शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी के चेयरमैन पीएस पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष सीके पाठक, एसडी पाण्डेय, केपी त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्याम लाल शुक्ला, कृष्णा कांत मिश्रा, शिव कुमार मिश्रा, अमित शुक्ला, सभासद अखण्ड प्रताप सिंह, पंकज पाठक, हरीश पाण्डेय प्रबन्धक श्री सर्वेश्वरी विद्यापीठ, अम्बरीष तिवारी, सुमित शुक्ल, अवधेश उपाध्याय प्रधान मऊ, अतुल पाण्डेय प्रधान बैरीपुर, रजनीश पाण्डेय नन्दन, अनमोल चौबे आदि उपस्थित रहे। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष राम शंकर मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Gonda News : बार एसोसिएशन मनकापुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular