जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। सत्र 2021-22 के लिए आगामी 24 सितम्बर को होने जा रहे बार एसोसिएशन के चुनाव की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतदान स्थल पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और नगर मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा जा चुका है। यह जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन गोकरन नाथ पाण्डेय ने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव शुक्रवार को बार भवन में कराया जाएगा। उन्होंने सभी अधिवक्ता मतदाताओं से अपेक्षा की है कि वे मतदान के समय अनिवार्य रूप से सीओपी कार्ड/एआईबीइ परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र मतदान स्थल पर लेकर अवश्य आएं तथा एल्डर कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार के विवाद की दशा में एल्डर कमेटी का निर्णय अन्तिम होगा। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र में मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। प्रत्येक मतदाता को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के प्रवेश वर्जित होगा। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत संघ भवन को सेनेटाइज कराने के लिए नगर पालिका परिषद को पत्र लिखा जा चुका है। साथ ही मतदान के दौरान शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की भी अपेक्षा की गई है। इस मौके पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष के अलावा ब्रम्हानन्द सिंह, राधेश्याम ओझा, रणजीत सिंह, प्रेम कुमार श्रीवास्तव के साथ चुनाव कमेटी के सदस्य डीपी ओझा, इन्दु प्रकाश तिवारी, राजेश ओझा. सच्चिदानन्द मिश्र, अमर श्रीवास्तव, दिनेश मिश्र, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, संजय शुक्ल, अखण्डा नन्द तिवारी, महेन्द्र मोहन मिश्र, रहस्य बिहारी मिश्र, राजेश ओझा, विवेक कुमार सिंह, अमर श्रीवास्तव, सुनील कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार दूबे, संजीव मिश्र, हरिश्चन्द्र बाजपेई, मो. वसी चौधरी, कृष्ण कुमार तिवारी, सर्वेन्द्र कुमार सिंह, शिवशंकर दीक्षित, रविशंकर पाण्डेय, अजीत कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, सूर्य प्रसाद द्विवेदी, संजय सिंह, जय दिनेश शुक्ल व देवेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : साड़ी पहनने के कारण रेस्तरां में नहीं मिला महिला को प्रवेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
