Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बहलोलपुर में तैयार हो रही योग की नर्सरी

Gonda News : बहलोलपुर में तैयार हो रही योग की नर्सरी

संवाददाता

गोण्डा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के मार्गदर्शन में सिसई बहलोलपुर गांव में चल रही नियमित योग कक्षा में योग शिक्षक आदर्श गुप्ता ने आज प्रातःकाल सभी योग साधकों को ओम गायत्री मंत्र व प्रार्थना के साथ योग-प्राणायाम आसन व सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया और उसके लाभ के बारे में भी बताया। योग शिक्षक ने बताया कि यहां बच्चों और बड़ों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नियमित रूप से सामूहिक योगाभ्यास कराया जा रहा है। समस्त योग साधक नियमित रूप से योगाभ्यास कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा रहे हैं। यहां पर आम जनमानस को भी योग करवाया जा रहा है। उसके साथ ही साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने योग की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि योग समस्त रोगों का समाधान है। योग आत्म बल, आत्मदर्शन, आत्म साक्षात्कार व आध्यात्मिक दर्शन है। योग एक शारीरिक व्यायाम नहीं अपितु संपूर्ण चिकित्सा है। योग चित्त की वृत्तियों का निरुद्ध करने का जीवन शैली है। योग व्यक्ति समाज राष्ट्र व विश्व की संपूर्ण समस्याओं का समाधान है। योग जीवन जीने की कला है, योग स्वस्थ जीवन का आधार है। योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने भी बच्चों को एडवांस आसनों की विशेष जानकारी देते हुए नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में् अजय श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, हरिशंकर तिवारी, माही गुप्ता, आस्था सुमन श्रीवास्तव, अनामिका, छोटू कन्हैया, चंदन तिवारी, संतोष गुप्ता श्रद्धा, सलोनी, डाली व सूरज मौजूद रहे।

Gonda News : बहलोलपुर में तैयार हो रही योग की नर्सरी
RELATED ARTICLES

Most Popular