Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : फर्जी पत्रकार बनकर उगाही करने वाले 02 गिरफ्तार

Gonda News : फर्जी पत्रकार बनकर उगाही करने वाले 02 गिरफ्तार

संवाददाता

गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने फर्जी पत्रकार बनकर धन उगाही करने वाले 02 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, काली दयाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खरथरी थाना कर्नलगंज ने महेश गोश्वामी पुत्र बजरंगी लाल गोस्वामी निवासी कटरा बाजार व पवन देव सिंह पुत्र स्व. कृष्ण चन्द्र सिंह निवासी धौरहरा कर्नलगंज के खिलाफ डरा धमकाकर वसूली करने के लिए भादवि की धारा 386 के तहत अभियोग दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

यह भी पढें : अवैध बम बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, सगे भाई गए जेल

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular