जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के छपिया थाने की पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त संतोष कुमार वर्मा पुत्र धनीराम वर्मा निवासी ग्राम बीरेपुर करमडीहा थाना मोतीगंज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स व 01 चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके बताये गए स्थान से चोरी की एक अन्य मोटर साईकिल सुपर स्पेलेंडर भी बरामद किया गया। दोनो मोटर साईकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है। इनके बारे में अभियुक्त ने बताया कि एक मोटर साईकिल गोण्डा शहर से व दूसरी जनपद बस्ती से चोरी की थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी थाने के उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव और उनकी टीम ने की है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा के पूर्व सीएम का इण्टर का रिजल्ट अटका
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
