Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : प्रभु झूलेलाल चौराहा का हुआ भूमि पूजन

Gonda News : प्रभु झूलेलाल चौराहा का हुआ भूमि पूजन

संवाददाता

गोण्डा। सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह एवं नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन ने गुरुवार को बड़गांव पुलिस चौकी के सामने स्थित चौराहे का नामकरण प्रभु झूलेलाल चौराहा करते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया। सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि समाज के निवेदन पर नगर के बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा का नाम प्रभु झूलेलाल के नाम पर करने का आग्रह सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने नगर पालिका परिषद से किया था। नगर पालिका ने बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से इस सम्बंध में प्रस्ताव पास किया था। प्रभु झूलेलाल की स्मृति के सम्मुख पूरे विधि विधान के साथ सदर विधायक द्वारा भूमि पूजन के पावन अवसर पर पूजा कार्यक्रम किया गया। सदर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि जल और ज्योति प्रभु झूलेलाल के स्मृति चिह्न हैं। इस चौराहे में दोनों का समागम होगा। प्रभु झूलेलाल चौराहा पूरे देश के लिए मिसाल होगा। सिंधी समाज देश सेवा के लिए सदैव जागरूक रहा है और रहेगा। विधायक ने चौराहे को आकर्षक बनाने के लिए अपनी ओर से कई सुझाव भी दिए। पूज्य झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष जगदीश रायतानी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी, भाजपा पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी, जगदीश साहनी, मथुरादास लधानी, राजेश रायचंदानी, सभासद प्रकाश आर्य, कैलाश लधवानी, दिनेश ठक्कुर, कैलाश रायतानी, मुकेश धनकानी, प्रकाश आहूजा, राकेश कालानी, केशव ठक्कुर, पूरन खत्री, सतीश चेनानी, मोती राजपाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular