संवाददाता
गोण्डा। उप्र पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कई बार चूक को लेकर चर्चा में रहती है। इस दौरान कई ऐसे काम भी करती है जिससे कि उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा होती है। ऐसा ही हुआ है जिले के कटरा बाजार इलाके में, जहां पुलिस ने एक बुजुर्ग दंपती के बीच सुलह करवाई। इस घटना का वीडियो जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किया तो वायरल हो गया। शादी के 60 वर्ष बाद आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने मिठाई खिलाकर साथ रहने को राजी किया। 75 वर्षीय बुजुर्ग शिवनाथ निवासी ग्राम लोनियन पुरवा बनंगाव तथा उनकी पत्नी जनका देवी (72) ने बताया कि उनकी शादी को 60 वर्ष हो गये हैं। दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा व कहासुनी हो गई थी। इसलिए काफी दिनों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की बातों को सुना गया। दोनों को समझा-बुझाकर एक साथ रहने को राजी किया गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीवन भर कभी भी अलग न होने का संकल्प लिया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
