Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पुलिस चौकी में प्रेमी-प्रेमिका का हुआ निकाह

Gonda News : पुलिस चौकी में प्रेमी-प्रेमिका का हुआ निकाह

संवाददाता

गोण्डा। जिले के छपिया थाने की मसकनवा पुलिस चौकी पर आए एक पारिवारिक विवाद को सुलझाते हुए चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय ने दो दिलों का मिलन करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अली नगर निवासी मजरा कालू बनकट थाना रेहरा जिला बलरामपुर के रफीक पुत्र अब्दुल रशीद का अममेरूननिशां पुत्री अब्दुल रहीम का प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था। मो. रफीक मुम्बई में कारपेंटर का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान घर आया था। दोनों में मोबाइल से घंटों बातचीत होती थी। जिसकी सूचना घर वालों को भी लगी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि तीन दिन पहले लड़की पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि लड़का पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। चौकी प्रभारी ने पुलिस चौकी पर दोनों पक्ष संभ्रांत लोगों को बुला कर मामले को सुलाह समझौता कराया। दोनों पक्षों को निकाह के लिए राजी किया गया। नरायनपुर मस्जिद के इमाम मौलवी जुबेर अंसारी ने निकाह कराया। वर पक्ष और कन्या पक्ष के चेहरे खुशी से खिल उठे। चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों सहित गणमान्य लोगों ने ने आशीर्वाद दिया। चौकी प्रभारी के इस नेक कार्य की सभी लोगों ने तहे दिल से प्रशंसा की है। पूर्व प्रधान मो हसन, खगेन्द्र जनवादी, संजय यादव, मो असलम, मो.सुहेल, मो. जाबिर, शादाब, केशव यादव, राजमन यादव, रामू सिंह, अंकित शर्मा,सचिन रावत,आनंद, महेंद्र पाल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular