संवाददाता
गोण्डा। डॉ राम मनोहर लोहिया के स्मृति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की ओर से लोहिया पार्क में समाजसेवी धर्मवीर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें याद किया गया। डॉक्टर लोहिया अमर रहें-अमर रहें के नारों के बीच उनकी प्रतिमा पर धर्मवीर आर्य, जेपी श्रीवास्तव पूर्व सभासद, मनीष श्रीवास्तव, डिप्टी ओझा, अरुण श्रीवास्तव, बृजेश पांडे, पंकज ओझा, दुर्गेश श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, राज कुमार चतुर्वेदी, योगेश पाण्डेय, रामधन यादव, राम प्रकाश सिंह, खली कुन निशा आदि ने माल्यार्पण किया। तदोपरान्त एक संगोष्ठी पूर्व सभासद जेपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समाजसेवी आर्य ने कहा कि लोहिया जी गैर कांग्रेस वाद के शिल्पी थे। उन्होंने 1948 में नासिक सम्मेलन में अपने को कांग्रेस से अलग कर लिया और सोशलिस्ट दल बनाकर किसानों के मसीहा बन गए। इसी के परिणाम स्वरूप उन्होंने 1967 में कई राज्यों में कांग्रेस को सत्ता से अलग कर दिया। वह गोवा आंदोलन के सूत्रधार थे। परिणाम स्वरूप गोवा को पुर्तगालियों से छीन कर भारत में विलय करवा दिया। 1942 में नेपाल में भूमिगत रहकर लोकल रेडियो बनाया जिससे आंदोलन को धार मिली। जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि इस समय अन्नदाता किसान लंबे धरने पर बैठा है। प्रधानमंत्री को उनसे वार्ता करके धरना स्थगित कराना चाहिए।
यह भी पढ़ें : इस तिथि से राजनैतिक जागरण यात्रा शुरू करेगा जायसवाल समाज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
