Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : नारी ज्ञानस्थली कॉलेज में मनाया गया ‘फाउण्डर्स डे’

Gonda News : नारी ज्ञानस्थली कॉलेज में मनाया गया ‘फाउण्डर्स डे’

वक्ताओं ने डा. सिन्हा के व्यक्तित्व और कृतित्व का किया स्मरण

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में संस्थापिका डॉ. कृष्णा सिन्हा के जन्म दिवस को ‘फाउन्डर्स डे’ के रूप में मनाया गया। आज के दिन महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई। इस वर्ष कोविड-19 के कारण सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन संपन्न कराई गई, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और अपना उत्साह दिखाया। संकटकालीन परिस्थिति में भी महाविद्यालय में यह एक दिन एक पर्व की तरह मनाया गया, जिसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनका स्मरण किया गया। कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए छात्राओं एवं स्टाफ़ ने छोटे छोटें समूहों में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरती श्रीवास्तव, व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने समस्त ज्ञान स्थली परिवार के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया। गीता श्रीवास्तव ने अपनी कविता द्वारा मैडम सिन्हा को याद किया। रंजना बंधु एवं डा. नीलम छाबड़ा ने बताया कि ज्ञानस्थली की स्थापना 1992 में मात्र तीन लड़कियों से डा. कृष्णा सिन्हा ने की थी। सीमा, मनीषा, मौसमी ने भी अपने अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानस्थली कॉलेज जनपद के किए वरदान है। डा. आशू पाण्डेय, रश्मि, सुनीता मिश्रा, नीतू सिंह, सुनीता पांडेय, स्मृति, कंचन, नीतू, अनु आदि ने डा. सिन्हा से जुड़ी बातों को याद किया। ज्ञानस्थली परिवार ने कहा कि हम सब मैडम के बताए रास्ते पर चल कर लड़कियों को स्वावलम्बी एवं शिक्षित बनाने में भरसक प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular