जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के छपिया थाने की पुलिस ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत छेड़छाड़ व पाक्सो अधिनियम के अभियोग में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अदालत पर पेश किया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में थाने स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 213/21 धारा 354 (क) 504, 506 आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्तों रंजीत (19) पुत्र सत्य नारायन निवासी ग्राम दुबौली थाना छपिया तथा संतोष (20) पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम बखरवा थाना छपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पर प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी राजमन यादव व आरक्षी सुनीता कुशवाहा शामिल रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
