संवाददाता
गोण्डा। सिंचाई विभाग के नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार जायसवाल की कोरोना से मौत हो गई। उनका दिल्ली के निजी कोविड अस्पताल में चल इलाज रहा था। उनके निधन की सूचना से विभाग में खलबली मच गई। अधीक्षण अभियंता एके मेहरोत्रा ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि जायसवाल यहां नलकूप खंड में अगस्त 2017 में आए थे। इस दौरान वे कई गंभीर आरोपों व विवादों से घिरे रहे। वह मूलतः गाजीपुर जिले के रहने वाले थे, लेकिन विभाग के कर्मी बताते हैं कि उनका कई वर्षों से गोरखपुर के आवास से आना जाना होता था।
