Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : नदी में 24 घंटे पूर्व डूबे युवक का शव...

Gonda News : नदी में 24 घंटे पूर्व डूबे युवक का शव मिला

प्रेम नारायण मिश्र

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज आनंद नगर मार्ग पर स्थित दुबिहा पुल से मंगलवार की शाम एक युवक गिरकर बिसुही नदी में डूब गया था, उसका शव आज खैरा घाट पर मिला। बताते चलें कि थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर के ग्राम वाहिद नगर निवासी राम बदल (29) पुत्र छक्कन थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत डबरी कला के मजरा आशा पुरवा में अपनी एक रिश्तेदारी में आया हुआ था कि कल मंगलवार की शाम को अपने एक मित्र के साथ दुबिहा पुल पर घूमने गया कि अचानक उसका पैर फिसला और वह बिसुही नदी की में गिर गया और उसकी तेज धारा में बहने लगा। इसकी सूचना उसके मित्र ने ग्रामीणों व धानेपुर पुलिस को दी। ग्रामीणों के हल्ला गुहार के बाद स्थानीय व पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों को ढूंढने के लिए लगाया और 24 घंटे पश्चात आज बुधवार को दुबिहा घाट से आगे चलकर खैरा घाट पर मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि आज बुधवार को गोताखोरों द्वारा अथक प्रयासों से मृतक के शव को खैरा घाट ढूंढ लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular