Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दूसरे दिन भी बिजली अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

Gonda News : दूसरे दिन भी बिजली अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा प्रदेश भर में 18 सितम्बर से सभी जिला मुख्यालयों/परियोजनाओं पर शाम चार से पांच बजे तक एक घंटे के विरोध प्रदर्शन ध्यानाकर्षण आंदोलन चलाया जा रहा है। ध्यानाकर्षण आंदोलन के दूसरे दिन भी मुख्य अभिंयता कार्यालय के समक्ष संघर्ष समिति के बैनर तले सभी विद्युत कार्मिकों, अवर अभियंताओं तथा सहायक अभियंताओं आदि ने भारी संख्या में एकत्रित होकर निजीकरण के विरोध में नारेबाजी किया तथा निजीकरण को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि होगी तथा पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने आयोजित ध्यानाकर्षण सभा मे मुख्य रूप से अधिशाषी अभियंता इं बीडी यादव, आरके साहू, इं. संदीप यादव, इं रामा जी, इं अजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र मिश्रा, तारकेश्वर गुप्ता, सतीश गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, केडी वर्मा, विमल कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular