संवाददाता
गोण्डा। देवीपाटन मण्डल की दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की उपनिदेशक सुश्री अनुपमा मौर्य की उपस्थिति में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत चिन्हित दिव्यांगजनों को निदेशालय द्वारा नामित फर्म के प्रशिक्षित टेक्नीशियन द्वारा दिव्यांगजनों को कैलीपर/कृत्रिम हाथ एवं पैर आदि लगाया गया। यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने बताया कि उक्त वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक बालक राम मिश्र, वरिष्ठ सहायक आफताब आलम, डीके सिंह, कन्हैया लाल वर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।
Gonda News : दिव्यांगों को लगाया गया कृत्रिम अंग
RELATED ARTICLES
