शिविर लगाकर पात्र दिव्यांगों को दिया जाएगा शासकीय योजनाओं का लाभ
जरूरी कागजात के साथ नियत तिथि पर अपने ब्लाक पहुंचे दिव्यांग-विकास वर्मा
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास खण्ड स्तर पर कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने ब्लाकों पर शिविर लगाए जाने की तिथियों को निर्धारित करते हुए विभाग के सहयोग के लिए आधा दर्जन विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। विकास खण्ड पर लगने वाले शिविर 19 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक चलेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने बताया कि ब्लाकों पर लगने वाले शिविर में विभाग द्वारा संचालित कुल सात प्रकार की योजनाओं के बारे में दिव्यांगों को जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को अपेक्षित सुविधाएं प्रदान किए जाने के लिए चिन्हांकन किया जाएगा। उन्होंने शिविर में आने वाले दिव्यांग व्यक्तियों से अभिलेख तैयार किए जाने में प्रयुक्त होने वाले जरूरों कागजातों को भी अपने साथ लाने को कहा है। बताया कि कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और दो फोटो की जरूरत होगी। शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत संयुक्त फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, पति-पत्नी का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, संयुक्त खाता और दिव्यांग प्रमाण पत्र लाना होगा। दुकान निर्माण या संचालन योजना के तहत लाभ लेने के इच्छुक व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआइडी कार्ड, आय व निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, दुकान की फोटो एवं दो गवाहों के आधारकार्ड तथा फोटो की आवश्यकता होगी। इसी प्रकार दिव्यांग भरण पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) योजना के अन्तर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्र, ग्राम सभा का प्रस्ताव, आय प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र लाना अपेक्षित है। इन कागजों के अभाव में प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी। शिविर में किस योजना के तहत कौन सी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और किस विकास खण्ड परिसर में किस तिथि को शिविर लगाया जाएगा, इसके बारे में नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के अधिकाधिक दिव्यांग व्यक्तियों से नियत तिथि पर अपने विकास खण्ड मुख्यालय पर पहुंचकर शासकीय सुविधाओं के लिए आवेदन करने की अपील की है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे पढ़ें :


आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
