अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोण्डा। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सुभाष इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों के साथ थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने पैदल मार्च किया तथा ग्रामीणों को जागरूक किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल का जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पटेल जी आजाद भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रह चुके हैं। साल 2014 में भारत सरकार ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। देश की आजादी और उसके बाद देश को एकजुट करने में इन्होंने अहम रोल निभाया था। बता दें कि वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नडियाद जिले में हुआ था। वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर तमाम हस्तियों ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें : DIG की चेतावनी-कार्यप्रणाली में सुधार लाएं थाना प्रभारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
