जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, मोतीगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर फरेंदा चौराहे पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप मोतीगंज थाना क्षेत्र के इमलिया नई बस्ती गांव निवासी अरुण कुमार (21) पुत्र राम भजन की मौके पर ही मौत हो गई। सदानंद (20) पुत्र बृज मोहन व प्रदीप कुमार (18) पुत्र सुदामा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रामभजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी घटना मनकापुर थाना क्षेत्र मनकापुर-झिलाही मार्ग पर हुई, जहां मझेरिया गांव निवासी ग्राम चौकीदार बुधराम उर्फ भीम पुत्र मेला राम की मां राजपति (60) को सड़क पार करते समय एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरी घटना छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा-अयोध्या मार्ग पर महुली खोरी गांव के पास हुई। अयोध्या से मसकनवा की तरफ जा रहे माल वाहक टैम्पो व ट्रक में टक्कर हो जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। दो लोगों जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी मुकेश पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान बिज्जू सिंह पुत्र फूलाराम निवासी तोगावास चुरू, राजस्थान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक अपने साथियों के साथ क्षेत्र में रहकर पीओपी का काम कराता था। तीनों लोग टेंपो से पट्टी व डिस्टंपर लेकर अयोध्या से मसकनवा की ओर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि परिवार वालों को सूचना दी गई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
