Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : तहसील में तैनात चौकीदार की करंट से मौत

Gonda News : तहसील में तैनात चौकीदार की करंट से मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज तहसील में तैनात चौकीदार की विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कर्नलगंज तहसील में रात्रि पाली में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार सर्वेश (53) बीती रात पानी लेने के लिए तहसील परिसर में लगे नल पर गया था। वह नल में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता, तहसीलदार बृजमोहन, स्थानीय कोतवाली व कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। चौकीदार के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हेतु गोण्डा भेज दिया गया है। इससे पूर्व 09/10 जुलाई की रात में गोण्डा नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थिल लेखपाल प्रशिक्षण केन्द्र पर तैनात चौकीदार विष्णु उर्फ लल्लन मिश्रा की भी मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular