Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशGonda News : डीजे लदी पिकअप पलटी, एक की मौत, पांच घायल

Gonda News : डीजे लदी पिकअप पलटी, एक की मौत, पांच घायल

गोंडा (हि.स.)। शादी से वापस लौट रही डीजे से लदी पिकअप के पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाहै।

करनेलगंज कोतवाली प्रभारी मनीष जाट ने बताया कि बुधवार को बहराइच से शादी करा कर डीजे से लदी पिकअप, जिसमें डीजे को बजाने वाले 6 मजदूर सवार थे वह लौट रहे थे। परसपुर कर्नलगंज मार्ग पर चकरोत के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। वाहन के पलटने से उसमें सवार सभी मजदूर दब गये। चीख-पुकार मच गया। 

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने मजदूर साफिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आकाश, जहीरूद्दीन, सिराज, मेहताब, फरियाद उर्फ सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल युवकों की उम्र 20 के अंदर ही है। यह सभी परसपुर थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव के निवासी हैं। डीजे बजाने का काम करते हैं। मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दे गयी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular