Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: ठगी करने वाले के विरुद्ध SP से शिकायत

Gonda News: ठगी करने वाले के विरुद्ध SP से शिकायत

संवाददाता

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र से ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने शिकायती पत्र दे कर कार्यवाही की मांग की है। विदित है कि थाना धानेपुर क्षेत्र के सतनामी पुरवा के रहने वाले अवधेश कुमार उर्फ़ दीपू मिश्रा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लोगों से तीस लाख रुपये की वसूली की गयी थी। नौकरी की लालच में रुपये देने वाले सभी लोग जनपद बाराबंकी के रहने वाले हैं। पीड़ित दिनेश कुमार द्विवेदी द्वारा एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि समाज कल्याण मंत्री का ख़ास आदमी तथा मंत्री के प्रतिनिधि जनार्दन प्रसाद तिवारी का रिश्तेदार होने का हवाला देकर विश्वास में लेते हुए नौकारी दिलाने का भरोसा अवधेश उर्फ़ दीपू मिश्रा द्वारा दिया गया था। पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया है कि वह ट्रैवल एजेंसी का काम करते हैं। इसलिए आने जाने के लिए कई बार दीपू ने गाड़ी किराए पर बुक कराई थी। इसी दौरान उससे मुलाक़ात और बातचीत शुरू हुई। उसके बाद मंत्री के बंगले पर आठ लोगों से इकट्ठा किये गए रूपये लिए थे। बदले में उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर अथवा साक्षात्कार पत्र मंत्री व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र दिए गए थे। पूरा मामला फर्जी साबित होने के बाद रूपये वापसी के लिए दबाव बनाने पर महज पांच लाख रूपये वापिस चेक के माध्यम से किया। शेष रूपये देने में आनाकानी करने पर समाज कल्याण मंत्री से लिखित शिकायत की गयी थी। इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। उसके बाद दिनेश द्विवेदी ने बताया कि ठगी किये गए रुपयों की वापसी के लिए उन्होंने अपने रिस्तेदार जो कि धानेपुर क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार हैं, उनसे मदद ली गयी तो उन्होंने दीपू मिश्रा से इस सम्बन्ध में बात किया। पहले तो एक माह बाद 25 सितम्बर को रुपये वापिस करने की बात कही, किन्तु उसने ऐसा न करते हुए पत्रकार को मामले दूर रहने की हिदायत देते हुए जान से मार देने की धमकी तथा आत्महत्या का स्वांग रच कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश किया। इसमें नाकाम होने के बाद दीपू ने पत्रकार पर जानलेवा पहला भी करवाया। गनीमत रहा कि लोकेशन मिसिंग की वजह से कोई दूसरा व्यक्ति हमले का शिकार हो गया। पीड़ित दिनेश कुमार द्विवेदी ने लखनऊ से आकर शुक्रवार को एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए रूपये वापस दिलाये जाने के साथ कार्यवाही की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें : जब जादूगर ने मंच पर कर दी नोटों की बरसात!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular