Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जांच में फेल हो गए खोआ के तीन नमूने

Gonda News: जांच में फेल हो गए खोआ के तीन नमूने

संवाददाता

गोण्डा। खाद्य दिवस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को शहर के बस स्टेशन के समीप खोआ के तीन फेल हो गए हैं। इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए खोआ में मिलावट को रोकने के लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा वैन गोंडा पहुंची। इसके माध्यम से बस स्टेशन के समीप स्थित खोआ मंडी में 11 नमूने लिए गए। सभी का मौके पर ही जांच किया गया। इसमें से तीन नमूनों में मिलावट मिलने पर फेल हो गए हैं। इसके अतिरिक्त चार अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर यह अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular