संवाददाता
गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोगिया गांव में एक जमीन विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार की चार महिलाओं को लाठी डंडों से दौड़ाकर जमकर पीटा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। गोगिया निवासी किरन देवी (32) पत्नी नन्द लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि 20 साल पहले से बैनामा की जमीन पर घर बनाकर रहते हैं। जमीन का विवाद गांव के दबंगों से चल रहा है। मामला न्यायालय में है। बुधवार की देरशाम जमीन पर कब्जा करने के लिए लोग आ गये। परिवार में कोई नहीं था। सास सुशीला देवी (60) ननद किरन कुमारी (27) तथा बेटी रजनी (9) रोकने गए तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। किरन कुमारी (27) व सुशीला देवी (60) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू, तिलक राम, अशोक व झब्बू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : DM ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
