Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जब जादूगर ने मंच पर कर दी नोटों की बरसात!

Gonda News: जब जादूगर ने मंच पर कर दी नोटों की बरसात!

संवाददाता

गोण्डा। कर्नलगंज तहसील मुख्यालय पर कन्हैया लाल इंटर कॉलेज मैदान में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में आयोजित दीपावली मेला का भव्य उद्घाटन उप जिलाधिकारी हीरा लाल एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से पंजीकृत ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया ने कई हैरत अंगेज जादू कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। साथ ही साथ प्रदेश सरकार की नीतियां उपलब्धियां व योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गाँव गरीब मजदूर किसान बेरोजगार के लिये संचालित लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। हैरतअंगेज जादू दिखाकर दर्शकों व बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जादूगर ने नगर अधिशाषी अधिकारी व चेयरमैन को जादू मनोरंजन के दौरान जादुई कला के माध्यम से फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। मिशन शक्ति, स्वच्छता अभियान, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, कोविड से बचाव सुरक्षा, संचारी रोग नियंत्रण, यातायात सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076, एवं आपातकालीन 108 व 102 तथा सुरक्षा के दृष्टिगत यूपी डायल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जादू कला में माहिर जादूगर मिस्टर इंडिया ने एक खाली डिब्बा दिखाया और उसमें जलता हुआ कागज के टुकड़ा रख दिया। फिर अपनी जादू कला के माध्यम से नोटों की बरसात शुरू कर दी, जिसमें 10, 20, 50, 100 एवं 500 रुपये के ढेर लगा दिये। इसे देखकर दर्शक आश्चर्य में पड़ गये। वहीं नोटों की बरसात सहित अन्य तमाम कार्यक्रम को देखकर तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा पण्डाल गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी व हजारों की संख्या में दर्शकगण शामिल रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिये प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह कई उपनिरीक्षकों समेत तमाम महिला व पुरूष आरक्षी मुस्तैद रहे।

यह भी पढ़ें : गांव सभा की बैठक में सार्वजनिक रूप से पढ़ी जाएगी मतदाता सूची

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular