Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जन्म दिन पर याद किए गए समाजवाद के पुरोधा जेपी

Gonda News: जन्म दिन पर याद किए गए समाजवाद के पुरोधा जेपी

संवाददाता

गोण्डा। जय प्रकाश नारायण (जेपी) की जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर जेपी को याद करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप पप्पू यादव ने कहा कि जय प्रकाश नारायण का देश के प्रति समर्पण भुलाया नहीं जा सकता। जय प्रकाश विचार के पक्के और बुद्धि के सुलझे हुए व्यक्ति थे। जय प्रकाश जी देश के सच्चे सपूत थे। लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने भारत के जन मानस पर अमिट छाप छोड़ी है। युवा सपा नेता और गोण्डा सदर के प्रत्याशी रहे सूरज सिंह ने कहा कि जय प्रकाश ने देश को अंधकार से प्रकाश की ओर लाने का सच्चा प्रयास किया, जिसमें वह पूरी तरह से सफल रहे हैं। जय प्रकाश का समाजवाद का नारा आज भी गूँज रहा है। जय प्रकाश नारायण ने साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो चट्टान को भी पिघलाया जा सकता है। राजेश्वरी वर्मा, दिनेश यादव, पिन्टू पाण्डेय, लेखराज, बिक्कू, धरम, सोमनाथ, मंगली, कस्तूरी, राजेश, अफ़ज़ल, हरिराम आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : PM आवास योजना में घूस मांगने वाला पंचायत सचिव होगा निलम्बित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular