डीएम ने दिया जर्जर स्कूलों के भवनों का शीघ्र ध्वस्तीकरण कराने का निर्देश
संवाददाता
गोण्डा। जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनों का मूल्यांकन कराकर एक सप्ताह के अन्दर नीलामी कराकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाय। यह निर्देश जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में जर्जर प्राथमिक विद्यालयों के भवनों के ध्वस्तीकरण एवं नीलामी की समीक्षा में दिए। समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में जांचोपरांत कुल 565 विद्यालय जर्जर पाए गए हैं, जिनमें आयोजित 58 विद्यालयों के मुख्य भवन, 292 अतिरिक्त कक्षा कक्ष, 120 शौचालय तथा स्टोर रूम किचन व अन्य कक्ष शामिल हैं। जिलाधिकारी ने ब्लाकवार जर्जर भवनों की नीलामी व ध्वस्तीकरण की समीक्षा की तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जर्जर भवनों का सत्यापन तकनीकी टीम के साथ संयुक्त रूप से कर लें तथा ध्वस्तीकरण के लिए अवशेष जर्जर भवनों का मूल्यांकन पुनः कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि तकनीकी टीम में लोक निर्माण विभाग, आरईडी तथा लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी शामिल किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे भवनों की सूची तैयार की जाए जिनका निर्माण कार्य अधोमानक पाया गया है अथवा समय सीमा से पहले भवन जर्जर स्थिति आ गए हैं। उन अधोमानक भवनों के निर्माण के लिए जिम्मेदार ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक की जिम्मेदार तय कराई जाय। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नीलाम हो चुके भवनों का ध्वस्तीकरण शीघ्र कराया जाय तथा जिन जर्जर भवनों की नीलामी नहीं हुई हैं, उनकी नीलामी शीघ्र कराई जाय। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, प्रभारी बीएसए राकेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी गण तथा तकनीकी टीम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : प्रियंका को तगड़ा झटका, सलाहकार ने ही छोड़ दी पार्टी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
