Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : गैंगेस्टर एक्ट के तहत करीब दो करोड़ की सम्पत्ति...

Gonda News : गैंगेस्टर एक्ट के तहत करीब दो करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति की करीब दो करोड़ रुपए की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया। जिला मजिस्ट्रेट डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी ने इंदल यादव पुत्र त्रिभुवन यादव निवासी ग्राम दुर्गागंज मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा व 04 अन्य के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट प्रेषित किया था। इस पर जिला मजिस्ट्रेट की अदालत पर सरकार बनाम इंदल यादव आदि के विरुद्ध वाद संख्या 318/2022 दर्ज करते हुए सुनवाई की गई। अदालत ने सुनवाई पूरी करके बीते 13 मई 2022 को इंदल यादव द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई 01 करोड़ 84 लाख 71 हजार 186 रुपये की सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। डीएम ने बताया कि उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने गैंगेस्टर इंदल यादव की अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति से बनाए गए मकान, भूमि, मोटर साइकिल आदि को कुर्क करते हुए जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी कार्यों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular