Sunday, December 14, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : गन्ना किसानों की बैठक

Gonda News : गन्ना किसानों की बैठक

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलहरी में मनकापुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक उमेश सिंह बिसेन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित गन्ना किसानों को गन्ने की खेती में कृषि आदान, रोग व कीट प्रबंधन, पोषक तत्वों का पानी के साथ छिड़काव, गन्ना की ट्रेंच विधि से शरद कालीन बुवाई, फसल चक्र का महत्व, भूमि की तैयारी बीजोंपचार, रोग और कीट नियंत्रण आदि के संबंध में उपस्थित गन्ना किसानो को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर आलोक द्विवेदी सीडीओ, सुधीर कुमार (सीएफ़ए), गन्ना किसान बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा, राजन मिश्रा, संदीप मिश्रा, अनुज मिश्रा आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular