जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जहां पूर्व बैंक मैनेजर की कोरोना के चलते मौत हो गई। वहीं तीन और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीज एक ही परिवार के हैं। जिले में अब भी कोरोना के 63 मरीज एक्टिव हैं। कोरोना संक्रमण ने जनपद में एक बार फिर से तेजी से अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, तीन नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक मनकापुर के पूर्व मैनेजर अशोक कुमार मिश्र की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से 67 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को चार नए मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है। वहीं जिले में अब तक 4991 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण बढ़ने के बावजूद भी लोगों में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। घर से बाहर निकलने वाले लोग न तो सही से मास्क लगा रहे हैं न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ जमा होने से संक्रमण बढ़ने की संभावना बनी रहती है।
यह भी पढ़ें : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का बेतुका बयान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
