Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: किसान चौपाल में दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

Gonda News: किसान चौपाल में दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के विधानसभा गौरा के अंतर्गत बभनजोत मंडल के ग्राम सभा मोकलपुर में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरा विधायक प्रभात वर्मा उपस्थित रहे। चौपाल का आयोजन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष फूल चंद्र मौर्या ने किया। चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा उपाध्यक्ष नीरज मौर्या उपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि चौपाल में किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए संचालित योजनाओं से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि प्रभात वर्मा ने किसानों को उनकी बाढ़ और बारिश से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने किसानों को किसान सम्मान निधि और कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा दी जा रही छूट के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता भाजपा उपाध्यक्ष नीरज मौर्या ने किसानों को अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसान चौपाल में उपस्थित पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सोहरत प्रसाद वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा, अरुण प्रकाश शुक्ला मंडल महामंत्री भाजपा, हरि प्रसाद गुप्ता मंडल महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, राम अभिलाख वर्मा, राम शंकर वर्मा, रमाकांत मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, राम बहादुर सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : जरा सी लापरवाही पड़ी भरी, तालाब में डूब मरे तीन मासूम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular