Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: किसानों की समस्याओं को लेकर वकीलों ने की बैठक

Gonda News: किसानों की समस्याओं को लेकर वकीलों ने की बैठक

संवाददाता

गोण्डा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीना नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को एसोसिएशन की बैठक आहूत की गयी, जिसका संचालन महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। बैठक में त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी समर्थन मूल्य पर धान व मक्का की फसल क्रय करने हेतु जिले के क्रय केन्द्रों पर अधिकारियों द्वारा न तो समर्थन मूल्य पर आम किसानों का मक्का व धान क्रय किया जा रहा है, बल्कि बिचौलियों, व्यापारियों तथा प्रभावशाली व्यक्तियों को ही धान व मक्का की सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर क्रय किये जाते हैं। उक्त व्यवस्था से आम अधिवक्ता व आम जनता एवं किसान बहुत ही परेशान है। क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की व्यवस्था तत्काल की जाय। बिचौलियों, व्यापारियों तथा प्रभावशाली व्यक्तियों के खरीद पर रोक लगायी जाय तथा मानक के नाम पर की जा रही लूट को तत्काल रोकी जाय। अगर उपरोक्त समस्याओं का निराकरण नहीं होता है, तो अधिवक्ता धरना देने पर मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के हित में धान व मक्का की फसल का क्रय सरकारी मानक के अनुरूप किया जाए तथा क्रय करने हेतु क्रय केन्द्रों को बढ़ाया जाय। कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संतोषी लाल तिवारी, अरविन्द कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ला, राजकुमार चतुर्वेदी, गिरवर कुमार चतुर्वेदी, रामू प्रसाद, अंजनी नंदन श्रीवास्तव, उमा कान्त श्रीवास्तव, देवराज सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राम गोपाल पाठक, श्रीराम वर्मा, दिवाकर श्रीवास्तव, बलराम बाबू शुक्ला, मनोज कुमार पाण्डेय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रजनीश कमार पाण्डेय, विनय कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular