Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : कमरे में लटका मिला विवाहिता का शव

Gonda News : कमरे में लटका मिला विवाहिता का शव

संवाददाता

गोण्डा। जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अंबेडकर नगर जनपद के निवासी मृतका के भाई अरुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि बहन अनुपमा उर्फ पूजा की शादी पांच साल पूर्व जफरापुर गांव में धीरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। उसके चार साल का एक बेटा भी है। ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांगकर लगातार उसे प्रताड़ित करते थे। बीती रात उसकी हत्या कर शव कमरे में लटका दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति धीरेंद्र सिंह, देवर राघवेंद्र सिंह तथा सास व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रतन कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के उपरान्त नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular