Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : कटरा मण्डल में किसान चौपाल का आयोजन

Gonda News : कटरा मण्डल में किसान चौपाल का आयोजन

संवाददाता

गोण्डा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विधानसभा कटरा के अंतर्गत कटरा बाजार मंडल के ग्रामसभा मैजापुर, चौरी चौरा, परसा गोंडरी और बालपुर में किया गया। चौपाल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं उनके योगदान को याद किया गया। चौपाल की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटरा के विधायक बावन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भवानी भीख शुक्ल उपस्थित रहे। चौपाल का आयोजन किसान मोर्चा के कटरा मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी ने किया। चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी, फैजल शाह एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे। चौपाल में किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए जो योजनाएं हैं उनके बारे में मुख्य वक्ताओं ने अवगत कराया। मुख्य अतिथि बावन सिंह ने आज भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की, जिसके संयोजक राजेश राय चंदानी एवं सह संयोजक फैजल शाह बनाए गए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने किसानों को किसान सम्मान निधि और कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा दी जा रही छूट के बारे में एवं तीनों कृषि कानून के बारे में जानकारी दी की ये कानून किसानों के हित में है। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि किसान चौपाल में अतुल पांडेय मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, आनंद शुक्ल मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, गिरधारी लाल विश्वकर्मा मंडल उपाध्यक्ष, बेंचूलाल कश्यप मण्डल अध्यक्ष, ओंकार नाथ तिवारी मीडिया प्रभारी मंडल कटरा, राजेश्वर तिवारी, विनोद मिश्र, देवीप्रसाद तिवारी, अमित सिंह, धनलाल पांडेय, लल्लू तिवारी, जोगेंद्र तिवारी, रामजी शुक्ल, जितेंद्र तिवारी, देवा सिंह, विवेक पांडेय, विकास मिश्र, भारती मिश्र आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular